समय पर की गई छोटी बचत भी समस्या आने पर सहायक सिद्ध हो सकती है -- सोनी
समय पर की गई छोटी बचत भी समस्या आने पर सहायक सिद्ध हो सकती है -- सोनी
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया
डेह । डेह डाकघर व शाखा डाकघरों के डाकपालों के साथ हुई समीक्षा बैठक में बोलते हुए नागौर ज़िला डाक अधीक्षक रामावतार सोनी ने कहा कि यह मत भूलो कि छोटी बचत से क्या होता है । छोटी बचत भी जरूरत पड़ने पर किसी के आगे हाथ फैलाने से बचा कर उसके लिए बहुत ही सहायक सिद्ध हो सकती है क्यों कि जरूरत जब पड़ती है तब जो पास में होता है वही काम का होता है तथा इसके लिए संकट के समय पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट योजना किसी के आगे हाथ फैलाने से रोकती है इसलिए हमें इस योजना के प्रचार प्रसार में ध्यान देने की आवश्यकता है । इस योजना के लिए हमने एक डाकघर में किसी एक खाताधारक को सबसे ज्यादा रेकरिंग डिपॉजिट कराने पर सम्मानित किए जाने की योजना बनाई है । इस योजना के तहत डेह डाकघर के सबसे ज्यादा व्यक्तिगत आर डी खाते के लिए नवीन पहाड़िया को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है ।
जिला अधीक्षक डाकघर रामावतार सोनी नें नवीन पहाड़िया को प्रमाण - पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर नागौर उपखण्ड प्रभारी सहायक अधीक्षक रूपाराम सिंवर , उप ड़ाकपाल डेह राजेन्द्रसिंह विश्नोई ,शाखा डाकपाल जीतुराम , रामपाल पारीक , गजेन्द्रसिंह जोधा , गोपालदान नान्दु , गणेशसिंह , भूराराम , प्रेमशुख , सत्यनारायण , अजयकुमार , मनोज , अमन , चुनाराम , देवेंद्र , अरविंद , रौनक , मोना , नीनू शर्मा , मायाकुमारी , विकास मीणा सहित कई नागरिक उपस्थित थे । इस अवसर पर अधीक्षक डाक रामावतार सोनी का स्वागत डेह के उपडाकपाल राजेन्द्रसिंह विश्नोई नें किया ।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह विश्नोई नें किया ।
प्रेषक --- पवन पहाड़िया डेह 8414864009