ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर 4 बच्चे गंभीर घायल 

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर 4 बच्चे गंभीर घायल 

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर  10 घायल 5 बच्चे गंभीर घायल 

 बायतु / गुड़ से भरे ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर,ल मार दी जिससे 4 बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए.

बायतु क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाइवे 25 पर जहां गुड़ से भरे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गया। बस में करीब 36 बच्चे सवार थे  जिसमें 10घायल हो गए  5बच्चों को रेफर किया गया  अन्य बच्चे भी हादसे में  घायल हो गए।

हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सभी घायलों को बायतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं 5 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बालोतरा रेफर किया गया है।