जोधपुर - हिसार - जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*
*सुगम रेल संचालन हेतु चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे कार्य*
*जोधपुर - हिसार - जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*
जोधपुर, 27 जनवरी। रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे कार्य निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक आज से 08 फरवरी.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 28 जनवरी 26 से 09 फरवरी 26 तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।