स्वर्ण प्राशन की ड्राप 23 अप्रैल को पिलाई जाएगी’*
स्वर्ण प्राशन की ड्राप 23 अप्रैल को पिलाई जाएगी’*
पाली 22 अप्रैल। आयुष विभाग के निर्देशानुसार बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं मानसिक वृद्धि तथा शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार दिनांक 23 अप्रैल को स्थानीय धान मंडी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली में प्रातः 09ः30 से मध्यान्ह 01ः30 तक 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ड्राप पिलाई जाएगी।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ बजरंग लाल शर्मा ने बताया की स्वर्ण प्राशन की डोज राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली में द्वितीय डोज 127 बच्चों को पिलाई जा चुकी है, उन बच्चों को यह तीसरी डोज दी जाएगी, एवं अन्य बच्चों को प्रथम डोज के रूप में दी जाएगी।
स्वर्ण प्राशन के लिए बच्चों को बुखार खांसी दस्त गले में दर्द पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए बच्चों को 30 मिनट पूर्व एवं स्वर्ण प्राशन के बाद 30 मिनट तक कोई खाद्य पदार्थ नहीं देना चाहिए स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद में बताए गए 16 महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक विधि है जिसमें बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बौद्धिक क्षमता और सर्वांगीण विकास को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक टीकाकरण के रूप में माना जाता है।
-=--=---=