हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत श्री खेतेश्वरमहाराज का 114वां जन्मकल्याणक महोत्सव
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत श्री खेतेश्वर महाराज का 114वां जन्मकल्याणक महोत्सव
पाली । राजपुरोहित समाज के आराध्य गुरु, संत श्री खेतेश्वर महाराज का 114वां जन्मकल्याणक महोत्सव पाली शहर में राजपुरोहित विकास समिति के तत्वावधान में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में न केवल राजपुरोहित समाज, बल्कि अन्य सभी समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विकास समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह दोरनड़ी ने बताया कि महोत्सव की पूर्व संध्या पर पाली स्थित राजपुरोहित छात्रावास में एक 'विशाल भजन संध्या' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'संत श्री खेतेश्वर सर्किल' को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जो पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा।
भव्य शोभायात्रा का आयोजन-
महोत्सव के दिन पाली शहर के मुख्य मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में संत श्री खेतेश्वर महाराज के जीवन और उनके द्वारा दिए गए मानवता के संदेशों पर आधारित विभिन्न सजीव झांकियां प्रदर्शित की गईं। मार्ग में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
भामाशाहों का सम्मान और आगामी बोलियाँ-
विकास समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुरला ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व भामाशाहों का बहुमान किया गया। साथ ही आगामी महोत्सवों के निमित्त विभिन्न सेवाओं के लिए बोलियाँ लगाई गईं जिनमें समाजसेवियों ने उत्साह दिखाया:
महाप्रसादी: नितेश सिंह रामासनी बाला
सत्यनारायण भगवान पूजा: प्रेम सिंह धांगड़वास
शोभायात्रा: खीम सिंह हेमावास
पुष्प वर्षा व भक्ति संध्या: JKD ग्रुप पाली
विज्ञापन सामग्री: हीर सिंह रूपावास
खेतेश्वर भगवान की आरती: फौजराज सिंह ठाकुरला
ठंडाई सेवा: दशरथ सिंह धर्मधारी
जल सेवा: हेमेन्द्र सिंह विकरलाई
शिक्षा और समाज सेवा में योगदान-
छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नि:शुल्क भोजन हेतु प्यार सिंह रूदिया, नारायण सिंह धांगड़वास कान सिंह दोरनड़ी भंवर सिंह धांगड़वास नितेश सिंह रामासनी बाला सुखदेव सिंह धर्मधारी श्रवण सिंह बीदासर महावीर सिंह बरना बीजराज सिंह लोपी मोहन सिंह ढाबर करण सिंह बरना लक्ष्मण सिंह ठाकुरला श्याम सिंह नादाणा इन्द्र सिंह चंडावल और अर्जुन सिंह खुंडावास ने अपनी सेवाएं अर्पित कीं। वहीं शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग के लिए भोपाल सिंह आऊवा किशोर सिंह आऊवा भोजराज सिंह भावी और सोहन सिंह पुरोहितासनी ने अपना विशेष योगदान दिया।
संकल्प और समापन :
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों प्रबुद्ध नागरिकों ने संत श्री खेतेश्वर महाराज द्वारा बताए गए सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात विशाल 'महाप्रसादी' का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन समिति के संगठन मंत्री नारायण सिंह चाडवास द्वारा किया गया।