कांग्रेस ने विजय मार्च निकाल कर की आतिशबाजी
कांग्रेस ने विजय मार्च निकाल कर की आतिशबाजी पाली ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान पाली जिले के कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा की अगुवाई में सूरजपोल चौराहे से गांधी मूर्ति तक विजय मार्च निकाल कर आतिशबाजी की ।पाली जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके न्याय की लड़ाई में कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की। युवाओं के सत्य के सामने मोदी सरकार का अहंकार टूटा है, निम्बाडा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। यह विजय मार्च भारत के छात्रों की गूंज, युवाओं और नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष को समर्पित होगा, जिनके सतत प्रयासों के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा व धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। इस अवसर पर इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे की बात नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों की आवाज और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी नहीं बनती और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन जारी रखेगी। इस दौरान पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीरसिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा साल 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से NEET और CBSE सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिससे उनमें मानसिक तनाव बढ़ रहा है। इस दौरान पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जोगाराम सोलंकी, भेरूसिंह सोनाणा, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, मेहबूब टी, सुमित्रा जेन,मदनसिंह जागरवाल, यशपालसिंह कुम्पावत, सुरबाला काला, प्रमोदपाल सिंह,शमीम मोतीवाला, नीलम बिड़ला,ओमा चौधरी रफीक चौहान, कृष्ण सांसी, ताराचन्द चन्दनानी,असगर खत्री, रतन ऊदेश दिनेश दवे राजु सोलंकी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।