सोजत में 26 जुलाई को होगा IFWJ का सावन स्नेह सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह
ओम प्रकाश चौहान की कलम से.... कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन होगा।
सोजत में 26 जुलाई को होगा IFWJ का सावन स्नेह सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह
ओम प्रकाश चौहान की कलम से....
सोजत /पाली
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), राजस्थान उपखंड सोजत के तत्वावधान में सोजत सिटी के होटल अमित इन में 26 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे पत्रकारों का भव्य *"सावन स्नेह सम्मेलन"* एवं उपखंड कार्यकारिणी का *शपथ ग्रहण समारोह* आयोजित किया जाएगा।

IFWJ उपखंड अध्यक्ष *कैलाश गहलोत* ने बताया कि इस सम्मेलन में सोजत उपखंड के सभी पत्रकार साथी हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस भव्य सम्मेलन में पत्रकारिता के मूल्यों, लोकतांत्रिक दायित्वों और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
महासचिव *नवनीत राय रुचिर* ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम IFWJ, उपखंड सोजत सक्रियता से जुटी हुई है। आयोजन को लेकर सभी पत्रकार साथियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन होगा।
---
*तारीख:* 26 जुलाई 2026, रविवार
*समय:* प्रातः 10 बजे
*स्थान:* होटल अमित इन, सोजत सिटी
किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा
the Bhaswar Times एक नज़र
1. _सोजत में पत्रकारों का सावन स्नेह सम्मेलन 26 को, नई कार्यकारिणी लेगी शपथ_
2. _IFWJ सोजत का सावन मिलन समारोह और शपथ ग्रहण समारोह कल_
3. _पत्रकारिता के मूल्यों पर होगी चर्चा, सोजत में जुटेंगे ifwj पत्रकार बंधु।