मुस्लिम तेली समाज ने किया उमराह कर लौटे बेलिम का स्वागत
मुस्लिम तेली समाज ने किया उमराह कर लौटे बेलिम का स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राजस्थान मुस्लिम तेली समाज, सोजत खेड़ा विकास समिति द्वारा शकूर खान बेलिम एवं उनकी पोती मेहर बानो के मुकद्दस उमराह की सआदत हासिल कर वतन वापसी के अवसर पर तेली समाज सोजत खेड़ा विकास समिति की ओर से उनके सम्मान में इस्तक़बाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस्तकबाल के तहत बेलिम का गर्मजोशी से साफा एवं माल्यार्पण किया गया। शकूर ख़ान बेलिम ने मक्का मदीना की जियारत के अपने अनुभव साझा किए।

इस मौके पर खेड़ा के लोग उपस्थिति रहे इसमें समिति प्रबंधक अनवर मोहम्मद सोऊ, सदर सद्दीक गौरी, चांद मोहम्मद चौहान, सफी मोहम्मद चौहान, नसीर खान मल्लन, अब्दुल सलीम लाहौरी, शकूर खान खोखर, जवरू जी बेलिम, ताज मोहम्मद लाहौरी,चांदू जी बेलिम , इंसाफ चौहान, अकबर मगवा, इंसाफ बलूंदिया, चांद सोऊ, सलीम खोखर आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।