गौमाता को 'राष्ट्रीय माता' बनाने हेतु सोजत में निकलेगी  विशाल रैली विशाल रैली को लेकर बैठक का आयोजन

गौमाता को 'राष्ट्रीय माता' बनाने हेतु सोजत में निकलेगी  विशाल रैली विशाल रैली को लेकर बैठक का आयोजन

गौमाता को 'राष्ट्रीय माता' बनाने हेतु सोजत में निकलेगी  विशाल रैली

विशाल रैली को लेकर बैठक का आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 
 
सोजत। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोजत तहसील स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन काला गौरा भेरूजी मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसील प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा ने की, जिसमें अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में संत श्री राधाशरण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गौपुत्र बालकिशन उणेचा द्वारा गौ माता की वंदना के साथ किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 सोमवार को काला गौरा भेरूजी मंदिर (जेतारणिया गेट) से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य गौमाता को 'राष्ट्रीय माता' का दर्जा दिलाने हेतु जनजागरण करना है। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन एडवोकेट मानवेंद्र भाटी ने किया तथा रैली को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां गौ प्रचारकों को सौंपी गईं। बैठक में मदनसिंह जोधा राठौड़, जीत बोराणा, मोहित मेवाड़ा, कार्तिक त्रिवेदी, चेनराज टाक, मुकेश कछवाह, राजकुमार सोनी, अमृतसिंह चाड़वास, गौतम परिहार, एडवोकेट सौरभ श्रीमाली, धर्मेश गर्ग, बद्रीनारायण शर्मा, उत्तमचंद प्रजापत, मनीष जांगीड़, प्रशांत टाक, जोगेश कुमार जोशी (लक्की), पारसमल पालीवाल, तरुण कुमार वैष्णव, राजू पालीवाल, मांगूसिंह राठौड़, पर्वत सिंह, नीलम सोनी, भूमिका त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गौपुत्र एवं गौभक्त उपस्थित रहे