कार्यकारिणी ने लिए अहम फैसले कार्यकारी अध्य्क्ष बने व्यास           

कार्यकारिणी ने लिए अहम फैसले कार्यकारी अध्य्क्ष बने व्यास           

कार्यकारिणी ने लिए अहम फैसले कार्यकारी अध्य्क्ष बने व्यास                                                                                                      जोधपुर / चंदपोल स्थित भैरुनाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्री श्रीमाली ब्राह्मण पाराशर गौत्रिय परिवार एवं पर्यायवरण विकास संस्थान के कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मौजूद ट्रस्टीगण व कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने अहम मुद्दो पर विचार कर सर्वसमिति से आगामी पाटोत्स्व कार्यक्रम तक कार्यवाहक कार्यकारिणी का गठन किया. जिसमें डा.आनंद प्रकाश व्यास को कार्यकारी अध्य्क्ष मनोनीत किया एवं योगेश्वर त्रिवेदी को उपाध्यक्ष कैलाश चंद त्रिवेदी को सचिव योगेश व्यास कोषाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी सदस्य सुभाष चन्द्र व्यास सदस्य सुनील कुमार त्रिवेदी सदस्य अश्विनी कुमार व्यास सदस्य एवं अभिषेक त्रिवेदी एडवोकेट को सदस्य बनाया गया.

   कार्यकारी अध्य्क्ष व्यास ने वट्यक्षणी माता व पाराशर महादेव मंदिर पाटोत्स्व को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाऐ मंदिर के वार्षिक रखरखाव बेलेंससीट ऑनलाइन भुगतान दैनिक खर्च एवं आगामी योजना व कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की जिसमें सभी ने अपने -अपने सुझाव दिए.कार्यकारिणी सदस्य अश्विन कुमार एवं सुभाष चंद्र व्यास कारणवंश उपस्थित नहीं होने पर मौखिक रूप से बैठक में हुए निर्णयों पर अपनी सहमति व्यक्त की. सचिव कैलाश त्रिवेदी ने सभी का आभार ज्ञापित किया. बैठक में कैलाश चंद्र सुनील कुमार  मनीष किशोर व्यास अभिषेक आदि ट्रस्टी व कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहें.