एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद एक गिरफ्तार 

एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद एक गिरफ्तार 

एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद एक गिरफ्तार 

 पाली / पुलिस ने एक अवैध पिस्टल मय 2 मैग्जिन व 4 जिन्दा कारतुस बरामद किए हैं. साथ ही एक अवैध हथियार सप्लायर अभियुक्त को भी गिरफतार किया हैं.

 निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पदमपालसिंह भाटी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सप्लायरो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया।

 पुलिस गश्त के दौरान दानासनी रोड सरहद रोहट पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस गाडी व जाप्ता को देखकर एक दम घबराकर रोड से बबुल की झाडीयों में भागने लगा जिसे टीम द्वारा पीछा कर पकड कर संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो संदिग्ध व्यक्ति फरीद पुत्र ईकबाल कुरैशी के पास एक अवैध पिस्टल मय दो मेग्जिन तथा 4 जिन्दा कारतुस मिले जिस पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 87 दिनांक 21 अप्रैल को धारा 3/25 आमर्स अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान कमलसिंह सउनि. द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार मुलजिम फरीद पुत्र ईकबाल कुरैशी उम्र 25 साल निवासी कुरडाया पुलिस थाना मेडता सिटी जिला नागौर हाल हिम्मत नगर रोहट पुलिस थाना रोहट जिला पाली को गिरफ्तार किया हैं.