38वें दिन भी प्लेसमेंट नर्सिंगका धरना जारी
38वें दिन भी धरना जारी
पाली /समस्त संविदा नर्सेज राजकीय बांगड़ चिकित्सालय एवं मेडीकल कॉलेज द्वारा बांगड़ अस्पताल परिसर मे पाली शाखा के अध्य्क्ष केसरसिंह चौहान के के नेतृत्व मे 38 वें दिन बुधवार को धरना जारी हैं। पाली शाखा के उपाध्य्क्ष विनोद चौहान ने मांग की कि पेलसमेंट एजेंसी के माध्यम से नियुक्त संविदा नर्सेज को कार्यमुक्त करना बंद करने,संविदा नर्सेज की पुनः सेवा बहाली करने अल्प वेतन पर वर्षों से सेवा देने वाले नर्सेज के साथ अन्याय नहीं करने की माँग की।
उन्होने ने बताया कि कार्यमुक्त किये गए सभी संविदा नर्सेज की तत्काल पुनः सेवा बहाली की जाये साथ ही राजमेश के नव सृजित नर्सेज के पदों पर समायोजित किया जाए बकाया वेतन का भुगतान तुरंत किया जाये,
एक वर्ष से पीएफ कटौती बकाया है उसे देने,नियुक्ति के समय 15 हजार की डीडी जमा करवाई जिसका भुगतान वापस करने की मांग की
उन्होंने बताया कि कल तक हम चिकित्सा के क्षेत्र मे फ़रिश्ते थे, आज बेगाने हो गए। मरीजों की सेवा करने वाले हाथ, आज हक के लिए फैल गए हैं।
कोविड महामारी में जिसने जान दांव पर लगाकर सेवाएं दी। उसी को सिस्टम ने ठोकर दिखाई हैं। जयपुर मे एक कार्मिक मौत हो गई सरकार ने वार्ता नहीं की हाल ही मे उसकी गर्भवती पत्नी भी आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। धरने पर प्रदेश सचिव विनोद प्रजापत संजय , अनिल, लक्षण, यशपाल, सुजाराम सुरेश आदि
मौजूद रहें।