राकेश को मिलेगा डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान
Rakesh,will,get,Dr,Ambedkar,Kirti,honor
राकेश को मिलेगा डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान
बांदीकुई/दौसा । भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू और डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती महोत्सव और प्रतिमा अनावरण समारोह 14 अप्रैल को आयोजित होगा। कार्यक्रम बाबा साहब स्मारक स्थल ग्राम पंचायत भवन रोहिणी में होगा। इस समारोह में इंजीनियर राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा दौसा को डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान संस्थापक अध्यक्ष अंबेडकर युवा जन जाग्रति मंडल पंजीकृत निहालपुरा को रक्तदाता प्रेरणा, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण एंव नेतृत्व, समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कई वर्षों के बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाएगा।