वाहन चोरी का आरोपी गिरफतार मय क्रेटा कार बरामद
वाहन चोरी का आरोपी गिरफतार मय क्रेटा कार बरामद
सोजत रोड़ / थाना सोजतरोड की पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर क्रेटा कार बरामद की.
निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी श्रीमती कमला थाना सोजत रोड ने बताया कि 18 अगस्त .2025 को थाना सोजत रोड में रमेशकुमार पुत्र दमाराम जाति प्रजापत निवासी धुधला ने थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17अगस्त .2025 को उसके गैराज का ताला तोडकर उसने रखी गाडी क्रेटाकार आरजे 02 सीडी 6205 को अज्ञात चोरो द्वारा चुराकर ले गये. रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 153 / 18 अगस्त 2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसधान शुरू किया गया।
वाहन चोरी की घटना पर थानाधिकारी मय टीम द्वारा साक्ष्यो का संकलन कर तकनिकी सोर्स के आधार पर प्रकरण मे वाछित मुलजिम सचिन पुत्र मारूती मडावी उम्र 40 साल निवासी कालु केवाडी तलेगांव दाभाडे पुलिस थाना महाराष्ट्र को गिरफतार किया गया एवं मुलजिम द्वारा चुराई गई क्रेटा कार को बरामद किया.