20 हेलमेट किए वितरित

20 हेलमेट किए वितरित
20 हेलमेट किए वितरित

पुलिस की यातायात जागरूकता पहल : “हेलमेट है सुरक्षा की ढाल”, 20 हेलमेट किए वितरित 

पाली /सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन  के नेतृत्व में पाली पुलिस द्वारा विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

पुलिस अधीक्षक  सैन ने बताया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोटें मृत्यु या स्थायी विकलांगता का कारण बन सकती हैं, ऐसे में हेलमेट पहनना स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान 20 हेलमेटों का वितरण कर वाहन चालकों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों की पालना करें और अपने परिवार मित्रों व समाज को भी सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करें। आमजन को यह संदेश दिया गया कि—वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें,ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात नियमों की पालना करें,तेज गति, मोबाइल पर बात करना एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, सीट बेल्ट व हेलमेट को आदत बनाएं, मजबूरी नहीं,सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित परिवार और सुरक्षित समाज का संकल्प लें

पाली पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों की पालना करवाना नहीं, बल्कि “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

इस दौरान  जय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सेल,  सुघड़ सिंह, उप अधीक्षक पुलिस यातायात शाखा पाली एवं सुमेरदान, प्रभारी यातायात शाखा निरीक्षक पुलिस की उपस्थिति में हेलमेट वितरण कर आमजन को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पाली पुलिस  ने अपील की कि “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें — आपका इंतजार घर पर कोई कर रहा है।”