बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 व 31 मई को,तैयारी हुई पूर्ण

बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30  व 31 मई को,तैयारी हुई पूर्ण

बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30  व 31 मई को,तैयारी हुई पूर्ण 

पाली। विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा  जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 30 मई शाम 5 बजे से 31 मई शाम तक पाली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया जाएगा।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से कार्यकर्ता एवं युवा भाग लेंगे। वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिले भर से आने वाले कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देने है हेतु  तैयारी पूर्ण ह्यो गयी सभी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बांट दी गयी है जिसमे वर्ग प्रशिक्षण,वर्ग स्थल,आवास निवास,सत्र, भोजन सहित सभी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ को सौप दी है ।

उन्होंने बताया कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, प्रवीण परिहार, अनिल चौहान, भीमराज चौधरी, आनन्दस्वरूप गुप्ता, गणेशाराम कुमावत, प्रवीण उपाध्याय, केलाश कुमावत, परमेश्वर शर्मा, सहित कार्यकर्ता लगे हुए है ।बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 मई सांय से 31 मई तक  की तैयारी  पूर्ण हो गईं हैं।