श्रैष्ठ कार्मिक सम्मान के हकदार - राणावत

श्रैष्ठ कार्मिक सम्मान के हकदार - राणावत

श्रैष्ठ कार्मिक सम्मान के हकदार - राणावत

पाली / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र पाली (118) मे मे चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत गुरूवार को शत प्रतिशत एवं लक्ष्य के करीब पहुंचने वाले श्रैष्ठ बूथ लेवल अधिकारियो का सम्मान किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभा गकी ओर से 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी यह अभियान 4 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत सभी बी.एल.ओ. को लक्ष्य आंवटित कर निश्चित समयावधि मे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर सभी अपने लक्ष्य को पूर्ण करने मे पूरी कोशिश मे लगे हुए इसी बीच निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या 4 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरियासनी मे कार्यरत बी.एल.ओ. रूप सिंह गोयल को भी 498 मतदाताओ के गणना प्रपत्र वितरण एवं उनके आनलाईन करने का लक्ष्य दिया जिसे उन्होने महज 16 दिन कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कर नई मिशाल पेश की जिस पर उपखंड अधिकारी रोहट पूरण कुमार ने उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्य की पूर्णता पर बी.एल.ओ.रूप गोयल ने बताया कि वे अब अपने साथियो का कार्य पूर्ण करने मे सहयोग करेंगे। ऐसे मे श्रैष्ठ कार्मिक हमेशा सम्मान के हकदार है।

 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान मे बूथ लेवल अधिकारियो का मनोबल बढाने के उदेश्य से गुरूवार को बी.एल.ओ .आफ द डे पुरस्कार की शुरूआत की गई है जिसमे उस कार्य दिवस मे सबसे ज्यादा फार्म डिजीटलाईजेशन करने पर संबधित बी.एल.ओ. को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जिस पर गुरूवार को निर्वाचन क्षैत्र के भाग संख्या 233 पांचपदरिया के बीएलओ पिंटू राम एवं सहयोगार्थ कार्य हेतु इनके साथी मुकेश कुमार एवं जयचंद का एस.आई.आर कार्यक्रम में कुल 1548 मतदातओ मे से लगभग 1100 से अधिक मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड करने पर के उत्कृष्ट कार्य करने पर उप तहसील कार्यालय जैतपुर के नायब तहसीलदार मांगीलाल मीणा द्वारा बी.एल.ओ .आफ द डे का खिताब देते हुए साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया।