इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने घर में पिया जहर
इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने घर में पिया जहर अस्पताल में किया भर्ती जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने घर में जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी में बुधवार की घटना है।इन्फ्लूएंसर अनीता ने यह कदम उठाने से करीब 5 घंटे पहले सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें लिखा था- "आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।"
अनीता के पति दीनाराम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लूएंसरलगातार टारगेट करके मेरी पत्नी अनीता को परेशान कर रहे थे। इसके चलते अनीता यह कदम उठाया। अनीता ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अनीता ने कहा था- कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी। इस लाइन को लेकर अनीता को करीब 15 दिन से ट्रोल किया जा रहा था। उन्हें अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।