बालिकाओं का संस्कारित होना जरूरी -चौधरी

बालिकाओं का संस्कारित होना जरूरी -चौधरी
बालिकाओं का संस्कारित होना जरूरी -चौधरी

  बालिकाओं का संस्कारित होना जरूरी -चौधरी                    किशोरी व्यक्तित्व शिविर हुआ शुरू 

जोधपुर 3जून / गीता परिवार जोधपुर शाखा द्वारा सृजन कार्यक्रम के तहत किशोरी व्यक्तिगत विकास शिविर रातानाडा जनपयोगी माहेश्वरी भवन में बुधवार से प्रारंभ हुआ हैं। उद्धघाटन समारोंह में  समाज सेवी ओम प्रकाश चौधरी  ने कहा -गीता परिवार समाज में किशोरियो के व्यक्तित्व विकास की दिशा में अच्छी पहल कर रहा हैं ।ये पीढ़ी आगे चलकर  परिवार व समाज के विकास में  बेहतर योगदान देगी। उन्होंने कहा - ऐसे केम्प में  बालिकाओं को संस्कारित किया जाकर उनमे जीवन जिनें की कला का ज्ञान कराया जाता हैं। ज़ो अनुकरणीय हैं समाज सेविका सोनिया तोषनीवाल ने कहा कि पूर्व में भी गीता परिवार ने दो  शिविर लगाए जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहें हैं। इस शिविर में भी  बालिकाओं को अच्छे से संस्कारित करना हैं। किशोरियों को एकाग्रचित होकर गतिविधियों से अपने आप को जोड़ना होगा। किरण लढ़ा ने कहा -संस्कृति, संस्कार, राष्ट्र भक्ति की बालिकाओं को जानकारी देनी जरूरी हैं तभी परिवार, समाज व राष्ट्र का पूर्ण विकास संभव होगा। इस मौके पर अंजलि तापड़िया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीता परिवार, राजीव  तोषनीवाल,,अमित भंडारी, आदि ने शिविर में अपने विचार रखे।   जिला माहेश्वरी महिला मंडल जोधपुर के सहयोग से आयोजित इस आवासीय शिविर में , 250 किशोरियों का हिस्सा ले रही है। शिविर के दौरान कई कार्यक्रम  होंगे। शिविर में कई  विद्वान  व विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।    गीता परिवार जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा -गोविन्द गिरी महाराज की प्रेरणा से गीता परिवार  तृतीय सृजन शिविर चल रहा। आज की बेटियों में राष्ट्रीय प्रेम,संकार,विवेक,आत्म रक्षा, योग,ध्यान  सही गलत का निर्णय लेने  समता विकसित करना शिविर का मुख्य उद्देश्य हैं साथ  ही बालिकाए परिवार को लेकर चले उनमे ,नई ऊर्जा चेतना  का संचार हो। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा -नारी के सशक्त होने से परिवार,समाज, देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होता हैं।  जिला माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलम भूतडा और उनकी टीम का  इसमें पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं। उन्होंने सभीअभिभावकों के धन्यवाद दिया। जिन्होंने अपनी बेटियों को शिविर में भेजा। जिला माहेश्वरी महिला मंडल नीलम  भूतडा ने- अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।अतिथि ओमप्रकाश चौधरी ,काजल हिन्दुस्थानी,उर्मिला दामोदर मेड़ता,किरण लढ़ा,नंद किशोर, मंजू सोनी नीलम भूतडा ने दीप प्रजलवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  अंजली तापड़िया,सचिव चंद्र प्रकाश झंवर ने अतिथियों का परम्परागत  तरिके से बहुमान किया। अतिथियों ने भी मंजू सोनी का अभिनंदन किया।                       पंच दिवसीय शिविर में  प्रथम दिन योग सोपान / सूर्य नमस्कार /ज्ञानेंद्रिय संर्वधन दत्ता भांदुर्गे द्वारा सवेरे  6 बजे से 7 बजे तक करवाया गया । प्रातः 8.45 से 9.00 बजे तक प्रतिदिन ध्यान एवं उपासना,9.00 से 9.30 बजे तक श्लोक और गीता संथा डॉ.कमलवाड़ा कौशल और श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा करवाया जा रहा हैं । दोपहर 12 से 12.30  बजे  दत्ता भांदुर्गे द्वारा गोपुरम के बारे में बताया।                

 बुधवार  को नेपकीन फोल्डिंग श्रीमती अंजली तापड़ीया द्वारा, दोपहर 3.15  से 4.30 तक श्रीमती काजल हिंदुस्तानी द्वारा मिथ्या प्रेम का प्रलोभन  पर व्याखान दिया। इसी कड़ी में आज सांय 5 से 6 बजे  श्रीमती गोरी अरोड़ा एवं टीम द्वारा साडी ड्रेपिंग / नेल आर्ट सिखाया। प्रतिदिनसांय खेलकूद, हनुमान चालीसा व भजन  किया ।                                               सचिव चंद्र प्रकाश झंवर ने बताया -  4 जून को 9.30 से 11बजे तक श्रीमती किरण लड्डा फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर व्याख्यान होगा।   प्रतिदिन संगमनेर टीम द्वारा आत्मरक्षा और लाठी-काठी, गुरुवार को जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा  आओ गढ़े संस्कारित पीढ़ी  व्याख्यान  अपरान्ह 2.15 से 3.15 तक  दिया जाएगा। 4 जून को नाद रस तरुण  सर व टीम द्वारा  3.15 से 4.30 बजे  श्रीमती सोनिया तोषणीवाल प्रोग्राम होगा।

केम्प में महिपाल सिंह शेखावत सह सचिव और चंद्रप्रकाश झंवर सचिव कांता करवा कोषाध्यक्ष उमा झंवर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा व बजरंग सिंह चारण, जोगेंद्र त्रिवेदी,इंद्रजीत दाधीच, पूजा राठी बबिता राठी, आरती डागा डा प्रतिभा दवे  सहित गीता परिवार के कार्यकर्ता, अभिभावक एवं किशोरियाँ मौजूद रहीं