वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान जल संरक्षण में मीडिया की अहम भूमिका’
’वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान जल संरक्षण में मीडिया की अहम भूमिका’
पाली, 3 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार सरकार द्वारा जल संरक्षण व संचयन तथा भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 के तहत बुधवार को कृषि भवन जल शक्ति केन्द्र में मीडिया के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में आमजन की सहभागिता एवं बढ़ाने पर सभी में बल दिया। कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विकास भैरूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता के मद्देनजर राज्य सरकार ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संचालित किया है।
इस अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान में परंपरागत जल संरक्षण संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी, जोहड, कुएं व तालाब इत्यादि के जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, रिचार्ज सॉफ्ट इत्यादि का सरकार द्वारा निर्माण कर जल संरक्षण एवं संचयन का कार्य किया जा रहे। इसके अतिरिक्त आमजन व स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी से भी जल संरक्षण के लिए संरचनाएं निर्मित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान 2.0 के तहत वर्षभर निरंतर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जल एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आमजन तक पहुंचाने एवं उनकी भागीदारी बढाने के लिए मीडिया कर्मियों के सहयोग की महत्ती आवश्यकता है। इस अवसर पर बडी संख्या में मीडियाकर्मी समेत कृषि व जनसम्पर्क विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।