आबकारी निरीक्षक चौधरी एपीओं
आबकारी निरीक्षक चौधरी एपीओं
उदयपुर / आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आबकारी निरीक्षक, जोधपुर पश्चिम मनरूपा राम चौधरी को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा हैं और उनका मुख्यालय प्रधान कार्यालय उदयपुर में किया गया है। आबकारी आयुक्त मेहता ने आदेश जारी किया। उल्लेखनीय जोधपुर में शराब की दुकाने आठ बजे बाद भी खुली रहने की शिकायत पर संभवतः आयुक्त मेहता ने आदेश जारी कर चौधरी को एपीओ किया हैं।