धार्मिक स्थलों पर आयोजनों से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

धार्मिक स्थलों पर आयोजनों से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

धार्मिक स्थलों पर आयोजनों से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

वैधनाथ महादेव मंदिर पर रुद्रा अभिषेक सम्पन्न 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। प्राचीन ऐतिहासिक वैधनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित रुद्रा अभिषेक में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। यजमान पूर्व पार्षद जोगेश जोशी लक्की जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। विद्वान पंडित सत्यनारायण एवं हरगोविंद अवस्थी द्वारा अभिषेक करवाया गया। इस मौके सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य जनों ने जोगेश जोशी का साफा माला पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह ने कहा कि युवा आगे आएं समाज को उनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। भाजपा नेता जुगल किशोर निकुंम ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ समाज की दशा और दिशा बदलने में युवाओं की भूमिका अहम है। अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजनों से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है, वरिष्ठ नागरिक समिति के हितेंद्र व्यास ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने वाला ही जीवन में सफल होता है अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी जोगेश जोशी की कार्य के प्रति समर्पण भावना सराहनीय है युवा नेता , प्रफुल्ल ओझा ने कहा कि नेतृत्व क्षमता वाले अक्सर इतिहास बदलने की क्षमता रखते हैं इस मौके, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, भरत जोशी, रमेश व्यास, अशोक शर्मा, जितेंद्र श्रीमाली, नरपत सिंह, शांतिलाल, संतोष सिंह, उम्मेद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों द्वारा जोगेश जोशी का नागरिक अभिनंदन कर जन्म दिवस की बधाई दी गई।