किशोरियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन एवं आत्मरक्षा के हुनर
किशोरियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन एवं आत्मरक्षा के हुनर जोधपुर / किशोरी जीवन में अर्थ का महत्व समझते हुए धन का अपव्यय नहीं करें। सोच समझ कर आवश्यकता अनुसार पैसा खर्च करें और भविष्य के लिए बचाकर रखे। किशोरी व्यक्तिगत विकास शिविर के दूसरे दिन गुरुवार माहेश्वरी भवन में श्रीमती किरण लड्डा ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर व्याख्यान दौरान विचार व्यक्र किए। उन्होंने कहा कि जीवन में अर्थ बहुत महत्व हैं। फिजूल खर्ची से बचते हुए जहाँ आवश्यक हो वहीं पैसा खर्च करें। वर्तमान में केवल मात्र प्रतिस्पर्धा व दिखावे के लिए धन की बर्बादी काफ़ी हो रही हैं । जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि संचित धन से स्वर्ण खरीद कर रखे ताकि बुरे समय में उसका उपयोग हो सके। गीता परिवार जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने बताया - गीता प्रश्नोत्तरी में बालिकाओं ने प्रश्नों के जवाब दिया। दत्ता भागेंद्र भाऊ ने व्यायाम प्रशिक्षण के साथ गोपुरम के बारे ने बताया। किशोरियों को संगमनेर टीम द्वारा आत्मरक्षा लाठी व काठी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिल्पा जैन ने हेयर स्टाइल एवं ब्यूटी टिप्स सिखाया। इसके बाद आत्म विश्वास की डोर श्रीमती सिद्धी जोहरी व सफलता के स्वर्णिम सूत्र श्रीमती सोनिया तोषणीवाल बताए। रेजिन आर्ट श्रीमती सुनीता राखेचा,आओ गढ़े संस्कारित पीढ़ी पर व्याख्यान जगदीश प्रसाद शर्मा, नाद रस तरुण सर एवं टीम द्वारा दिया गया केम्प में डा. कमलवरा एवं श्रीमती मनीषा शर्मा श्लोक व गीता संस्था के बारे में बताया। गीता परिवार जोधपुर शाखा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी, जिला माहेश्वरी समाज महिला मंडल अध्यक्ष नीलम भूतडा अंजली तापड़िया , महिपाल सिंह शेखावत सह सचिव और चंद्रप्रकाश झंवर सचिव कांता करवा कोषाध्यक्ष उमा झंवर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा व बजरंग सिंह चारण, जोगेंद्र त्रिवेदी, इंद्रजीत दाधीच, पूजा राठी, बबिता राठी, राखी डागा,डा प्रतिभा तिवारी, सीमा राठी, सरिता अरोड़ा, संजु झंवर,प्रतिभा दवे पायुल मंत्री,सहित गीता परिवार के कार्यकर्ता, अभिभावक एवं किशोरियाँ मौजूद रहीं।