वांछित कार चोर गिरफ्तार
वांछित कार चोर गिरफ्तार
पाली/सुमेरपुर थाना पुलिस ने कार चोरी के चार साल से वांछित आरोपी को ऋषभदेव से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया दिनांक 31 अक्टूम्बर 2021को सुमेरपुर ने स्थित मयुर मोटर्स कार बाजार पर दो अज्ञात युवक मास्क लगाकर गए और वहा पर खडी शिफ्ट डिजायर आरजे 19 सीएफ 7928 को ट्रायल के नाम पर ले गए और तख्तगढ हल्का क्षेत्र मे हरियाली गाव के पास जाकर कार में बैठे गैराज स्टाफ रवि के साथ मारपीट कर देशी कटटा दिखाकर कार लूट कर लेकर गए थे. पुलिस थाना सुमेरपुर में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के बाद पूर्व में कार लूट करने वाले मुलजिमान पुष्पेन्द्रपालसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी गुडा बालोतान जिला जालोर, अजयपालसिंह उर्फ एपी पुत्र जबरसिंह निवासी केलावा कल्ला पुलिस थाना करवड जिला जोधपुर व सहयोगी मुलजिम विक्रम कुमार पुत्र पूखराज निवासी नोवी थाना सुमेरपुर हाल हाइकोर्ट कालोनी रातानाडा जोधपुर को गिरफ्तार किया जा चुका था। लूट की कार के खरीददार जितेन्द्र पुत्र अनिल कुमार निवासी सुलेई पुलिस थाना बावलवाडा जिला उदयपुर की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सुमेरपुर रविन्द्र सिह खीची के नेतृत्व के सयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा करीबन चार साल से फरार मुलजिम जितेन्द्रकुमार उर्फ जितू पुत्र अनिल कुमार निवासी सुलेइ पुलिस थाना बावलवाडा हाल ऋषभदेव को 23 अक्टूम्बर 25 को पुलिस थाना टीम सुमेरपुर ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।