श्रीमाली संगम-2026 भायंदर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा 12 से

श्रीमाली संगम-2026     भायंदर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा 12 से
श्रीमाली संगम-2026     भायंदर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा 12 से

श्रीमाली संगम-2026 

भायंदर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा 12 से

मुंबई/भायंदर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज, मुंबई के बैनर तले आगामी 12 जून से 14 जून 2026 को होने वाली नानी बाई का मायरा और श्रीमाली संगम-2026 को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों में जोरदार उत्साह है।

भायंदर (प.) स्थित तेरापंथ भवन में होने वाले इस विशाल आयोजन में नानी बाई का मायरा समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

कार्यक्रम संयोजक नीरज दवे और प. राजेश ​व्यास ने बताया कि सोजत निवासी मुकेश भाई ओझा 12 से 14 जून तक तीन दिन नानी बाई का मायरा की कथा करेंगे। आयोजन में पहली बार श्रीमाली समाज के समस्त आमनाओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस त्रिदिवसीय आयोजन के अंतर्गत समाज का व्यापार मेला भी आयोजित होने जा र​हा है। जिसमें समाजबंधु अपनी स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों एवं गृह उपयोगी साजो-सामान का प्रदर्शन एवं विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए कथा प्रांगण में ही स्टाॅलों का निर्माण करवाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि आयोजन के तहत शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी के निर्देशन में इच्छुक समाजबंधुओं काे मंत्रोच्चार, पूजन पद्धति एवं दैनिक आवश्यक स्त्रोतों के साथ पंचांग देखने एवं शास्त्रों का अध्ययन करवाया जाएगा।

आयोजन में समाज के मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं समाज के वयोवृद्ध जनों का अभिनंदन भी किया जाएगा। साथ ही, शनिवार 13 जून की रात्रि में अमरसिंह राठौड़ नृत्य नाटिका का मंचन भी प्रस्तावित हैं। जिसके लिए भीनमाल से कलाकार आ रहे हैं। तीन दिनों तक स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजन स्थल पर रहेगा। प्रतिदिन सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग शिविर भी रहेगा। शुक्रवार 12 जून को दोपहर 12 बजे भव्य कलश एवं शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया है।