मारवाड़ी समाज तमिलनाडु का अभिन्न अंग, सरकार हर संभव सहयोग देगी= सेनगोटीयन
मारवाड़ी समाज तमिलनाडु का अभिन्न अंग, सरकार हर संभव सहयोग देगी= सेनगोटीयन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। तमिलनाडु सरकार के राजस्व मंत्री केए सेनगोटीयन ने कहा कि मारवाड़ी समाज तमिलनाडु का अभिन्न अंग है। इस समाज ने अपने व्यवहार, व्यापार और ईमानदारी के माध्यम से पूरे प्रदेश में अनूठी पहचान बनाई हैं। सरकार उनकी हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
केए सेनगोटीयन इरोड में जैन संघ और मारवाड़ी समाज तमिलनाडु की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
मंत्री का जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष प्रकाश जैन सादड़ी की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया और शहर में उनको रैली निकालकर समारोह स्थल पर लाया गया।
सेनगोटीयन ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने उनके सिर पर पगड़ी पहनाई हैं। इसका वे सदा ही मान और सम्मान बनाए रखेंगे। सरकार बनाने में पूरे प्रदेश के कोने कोने में व्यापार करने वाले मारवाड़ी समाज ने सहयोग दिया हैं। सरकार भी उनके व्यापार को बढ़ावा देने और मारवाड़ियों की सुरक्षा के प्रति वचन बद्ध हैं। इस दौरान मारवाड़ी समाज के प्रमुख प्रकाश जैन ने उनको प्रदेश में सभी जगह पर व्यापार करने का अनुकूल माहौल मिला हैं। यहां की संस्कृति के अनुरूप ही सभी मारवाड़ी पूरा अनुशरण करते हुए तमिलनाडु के विकास में यथोचित सहयोग भी दे रहे हैं। उन्होंने कई समस्याओं के बारे में भी बताया। इस पर मंत्री ने एक टाइमलाइन के अनुसार उनका निस्तारण करने का वादा किया। मंत्री ने कहा कि किसी भी दिक्कत के लिए उनके 24 घंटे दरवाजे खुले हैं और किसी को भी अपॉइंटमेंट लेकर आने की जरूरत नहीं हैं। कोई भी सीधे ही उनसे मिल सकता हैं।
इस अवसर पर उनका उद्योगपति बाबूलाल जैन, राकेश चोरडिया, मानमल जेठिया, मुकेश जैन समेत कई व्यापारी और मारवाड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।