गहलोत राजस्थान शिक्षक संघ आजाद की पाली जिला शाखा के जिलाध्यक्ष नियुक्त 

गहलोत राजस्थान शिक्षक संघ आजाद की पाली जिला शाखा के जिलाध्यक्ष नियुक्त 

गहलोत राजस्थान शिक्षक संघ आजाद की पाली जिला शाखा के जिलाध्यक्ष नियुक्त 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शिक्षा क्षेत्र में अपने कार्य के प्रति जागरूक और समर्पित श्रवण कुमार गहलोत को राजस्थान शिक्षक संघ आजाद की पाली जिला शाखा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

उनकी नियुक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द जाखड़ व घनश्याम सेन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी पाली व प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से लिए गए निर्णय अनुसार की गई है। श्रवण कुमार गहलोत जो वर्तमान में जिला महामंत्री पाली के पद पर कार्यरत है, को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए पदोन्नत कर राजस्थान शिक्षक संघ आजाद की पाली जिला शाखा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और कहा गया है कि आप संगठनात्मक रूप से संगठन को मजबूत एवं अधिक सशक्त बनाने के लिए शीघ्र अपने जिला कार्यकारणी एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे। गहलोत की नियुक्ति पर साथियों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।