20 हजार ईनामी का आरोपी गिरफ्तार
20 हजार ईनामी का आरोपी गिरफ्तार जोधपुर /एनडीपीएस एक्ट में दो वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के ईनामी वांछित अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चितौड़गढ़ क्षेत्र में स्मैक तस्करी का बड़ा सप्लायर है।महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज राजेश मीना ने बताया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी सुरेश बंजारा पुत्र रतनलाल निवासी जीवा नायकों का खेड़ा थाना गंगरार जिला चितौड़गढ़ को गंगरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
मीना ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेंज स्पेशल टीम के प्रभारी देवाराम उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम को चित्तौडगढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में कई दिनों तक गोपनीय रूप से तैनात किया गया। लगातार रेकी और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी को दबोच लिया।