पेट्रोल पंप के सामने खडी कार में जिंदा जला व्यापारी
पेट्रोल पंप के सामने खडी कार में जिंदा जला व्यापारी जोधपुर /जोधपुर में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से व्यापारी जिंदा जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार में व्यापारी को बुरी तरह जला हुआ शव मिला। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11:42 बजे हुई बोरानाडा थाने के कॉन्स्टेबल ललित ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान धोरीमन्ना निवासी भरत लुनिया (40) के रूप में हुई है फिलहाल वह जोधपुर के बासनी में रह रहा था। पहचान कंफर्म करने के लिए परिजनों को बुलाया गया है। डीएनए सैंपल के आधार पर भी पहचान की जाएगी
हादसे के समय कार का एक दरवाजा भी खुला हुआ था व्यापारी सीट को पीछे करके आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक भरत सुबह 9 बजे बासनी स्थित घर से निकला था इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। कार सडक से उतरकर साडड में कच्चे रास्ते पर ख्डी हुई थी
हेड कॉन्स्टेबल अरविंद मीणा ने बताया कि बोरानाडा के भांड़ पेट्रोल पंप के पास सडक किनारे खडी मारुति 800 कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुची। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को बोरनाडा हॉस्पिटल की मोर्जरी में रखवा दिया है
बोरानाडा फायर ब्रिगेड ऑफिस के फायरमैन जसराज ने बताया कि हमें 1 1:42 बजे भांड़् पेट्रोल पंप के सामने एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया