विद्यालयों का समय परिवर्तित’*
*’ ’विद्यालयों का समय परिवर्तित’*
जोधपुर /पाली, 26 अप्रैल। जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में हीट वेव (लू) की चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तन किया है। जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर जोधपुर व पाली जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक के विद्यार्थियों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं बाल वाटिका में अध्ययनरत बच्चों के लिए विद्यालय समय प्रातः 07ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह समय केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। समस्त शिक्षकगण विद्यालय में नियमित उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) को निर्देश दिए गए कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जिले के सभी विद्यालयों में इस आदेश की पालना सुनिश्चित की जाए।निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।