इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप       

इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप       

इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप                                                                                 पाली/ बांगड़ अस्पताल में इलाज के दौरान 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए इलाज दौरान लापरवाही का आरोप लगाया. बच्चे के पिता राजू ने बताया कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती जिसके चलते बच्चे की मृत्यु हुई। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन को लिखित में शिकायत दी हैँ.

पाली जिले के बेड़ा गांव निवासी राजू राठौड़ के नौ साल के बेटे रूद्राक्ष को दस्त बुखार और उल्टी होने पर परिजन शनिवार शाम बांगड़ अस्पताल लाए। यहां बच्चे को पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन रविवार को रुद्राक्ष की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे की नाक में नली डाली जिसके बाद खून बहने लगा. डॉ आर के बिश्नोई ने शिकायत मिलने पर कहा कि मामले की जाँच कराई जाएगी. बच्चे की मौत से परिजन विलाप करते रहें .

--------