जिले में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से करेंगे जागरूक*
*जिले में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से करेंगे जागरूक*
पाली, 26 अप्रैल। राज्य सरकार की कृषि पशुपालन पंचायतीराज एवं अन्य विभागीय योजनाओं को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लोक कलाकार और कला जत्थो के माध्यम से गांव गांव ग्रामीणों को कई योजनाओं से जागरूक करेंगे। पन्द्रह दिवसीय अभियान का शुभारंभ 28 अप्रैल से जिला मुख्यालय से किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा ग्राम रथ अभियान के तहत जिले की पांचों विधानसभा में एलईडी वैन के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोक कलाकारों व कला जत्था के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं नुक्क्ड़ नाटक व नृत्य से अवगत कराएंगे।
अभियान में स्थानीय लोक कला परंपराओं के कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। तेरहताली नृत्य घूमर नुक्कड़ नाटक शामिल रहेंगे। जिला स्तर की चयन समिति पंजीकृत और अनुभवी कलाकारों में से योग्य जत्थों का चयन करेगी। हर कला जत्थे में 4 कलाकार होंगे। एक ग्रुप लीडर व तीन अन्य सदस्य होंगे। कलाकारों को आधार कार्ड सरकार से अधिकृत फोटो आईडी साथ लानी होगी। तय रूट चार्ट के अनुसार कलाकार ग्रामीण रथ पंचायतों में जाएंगे। हर पंचायत में प्रस्तुति देंगे। भाषा या बोली स्थानीय रखी जाएगी।
------------