ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन का मनाया स्थापना दिवस
ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन का मनाया स्थापना दिवस जोधपुर /नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यशाला शाखा के तत्वाधान में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन AIRPWF का स्थापना दिवस 26 अप्रैल को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉ मनोज परिहार जोनल अध्यक्ष व मंडल मंत्री नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन जोधपुर मंडल विशिष्ठ अतिथि कार्यशाला जोधपुर कॉ. मदन गुर्जर सचिव व अध्यक्ष कॉ. लाखन सिंह कार्यशाला शाखा जोधपुर ने शिरकत की।
मंच का संचालन सहायक महामंत्री सैयद मोइन हुसैन ने किया और बताया कि ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन का गठन 26 अप्रैल 2024 को किया गया था। तब से लगातार ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन ( AIRPWF ) सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो को प्रशासन के माध्यम से हल करवा रहा है और इसी उद्देश्य पर निरंतर कार्य करके सेवानिवृत रेल कर्मचारियों:के हित में कार्य कर रहा हैं।
इस मौके पर ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन कार्यशाला शाखा जोधपुर के अध्यक्ष प्रेम सिंह भाटी व सचिव त्रिलोकचंद की और से कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों और सेवानिवृत रेल कर्मचारी का स्वागत और हार्दिक अभिनंदन किया गया। राजस्थान सीनियर सिटीजन एसोशिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि कॉमरेड मनोज परिहार जोनल अध्यक्ष व मंडल मंत्री जोधपुर के द्वारा कर्मचारी को एकजुट रहते हुए संगठित रहने की बात कही । ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के द्वारा पेंशनर के लिए किया जाए जा रहे संघर्षों से सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को अवगत कराया और कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है और वह सेवानिवृत रेल कर्मचारी को कुछ देने के मूड में के नहीं है अब समय आ गया है कि पेंशनर फेडरेशन में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यशाला शाखा के सचिव कॉमरेड मदन गुर्जर ने कहा कि आपका संगठन सेवानिवृत रेल कर्मचारी की हर समस्या के निवारण के लिए कटिबद्ध हैं। अभी हाल ही में सरकार द्वारा आठवे पे कमिशन में सेवानिवृत कर्मचारी को लाभ नहीं देने के लिए लोकसभा में एक बिल पारित किया गया। जिसका विरोध फेडरेशन स्तर पर किया जा रहा है। सरकार की मंशा का आभास ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन को पहले ही हो गया था। इसी के मद्देनजर AIRF के महामंत्री कॉ शिव गोपाल मिश्र के द्वारा शताब्दी वर्ष 2024 में नई दिल्ली में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर फेडरेशन का गठन किया गया था। अब जोनल डिविजनल व कारखाना स्तर पर पेंशनर फेडरेशन की बॉडी का गठित की गई है। जो सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।
कॉ. लाखन सिंह अध्यक्ष कार्यशाला शाखा ने अपने उद्घोषन में सेवानिवृत कर्मचारी की हर समस्या के उचित निवारण हेतु आश्वासत किया। और फेडरेशन को मजबूत करते हुए अपनी समस्याओं को फेडरेशन के माध्यम से रेलवे बोर्ड तक उठाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके लिए जागृत रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सचिव त्रिलोक चंद सुथार गुलजार अहमद अब्दुल गनी महेंद्र पुंडीर अरुण पुरोहित अशोक कुमार चितारा गणपत बोराना सतीश माथुर अरविंद गहलोत एल.पी. वर्मा घनश्याम सोनी कमल किशोर आनंद सिंह बाबूलाल अचल सिंह इंदा व 90 से 60 वर्ष की आयु के सेवानिवृत 150 कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम पधारे हुए सभी सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों का ऑल इंडिया रेलवे स्टेशन के द्वारा शॉल और माला पहना कर स्वागत किया गया।