दुर्घटना में तीन घायल
दुर्घटना में तीन घायल पाली/ शहर के सुमेरपुर रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
पाली के सूरजपोल निवासी केसाराम पुत्र मांगीलाल अपनी पत्नी बसंती देवी और बेटी लक्षिता के साथ शनिवार को बाइक पर गुंदोज से पाली आ रहे थे।एक मॉल के पास उनकी बाइक को पास से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गए।