मुख्यमंत्री कल आएँगे मांड्याई खुर्द विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री कल आएँगे मांड्याई खुर्द विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मांडयाई खुर्द 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जोधपुर जिले के ओसियां विधानसभा के मांडयाई खुर्द से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री क़िसान सम्मान निधि की क़िस्त भी जारी करेंगे.
भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज विधानसभा ओसियां ग्राम मांडियाई खुर्द दौरे को लेकर तैयारियो का जायजा लिया ओसियां विधानसभा के सभी भाजपा के पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया और मंडलों के दौरे कर ज़्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो को वहाँ पहुँचने की अपील की इस दौरान स्थानीय विधायक भैराराम चौधरी भी मौजूद रहे। दौरे को सफल बनाने हेतु हेलीपैड कार्यक्रम स्थल भोजन शाला की सुरक्षा व्यवस्था आवागमन साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सरकारी मदों से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही विधायक भैराराम सियोल के दिवंगत माता-पिता की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके अलावा किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त भी जारी की जाएगी।
संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण हो सकें। सभी विभागों के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मुख्यमंत्री जी के दौरे को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाएं।
भाटी ने कहा कि कल होने वाले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय जनता भाग लेगी
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई भोपाल सिंह बड़ला जिला मंत्री राजेन्द्र जांगिड पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तापू सहित सभी मॉडलों के अध्यक्ष मनोहर विश्नोई प्रकाश सोनी कमल किशोर डागा बलवीर सिंह तापू ओमाराम चौधरी सहित मंडलॉ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।