महाराणा प्रताप चौराहा पर मिला शव
महाराणा प्रताप चौराहा पर मिला शव .पाली / शहर में मंगलवार सुबह महाराणा प्रताप चौराहे पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
औद्योगिक थाने के एसएचओ निरमा विश्नोई ने बताया कि थाना इलाके के महाराणा प्रताप चौराहा सरदार समंद रोड के पास एक आदमी की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर थाना स्टाफ को मौके पर भेजा।
मृतक की पहचान प्रवीण (33) पुत्र प्रकाश निवासी बालराई गुड़ा एंदला हाल महाराणा प्रताप चौराहा पाली के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक नशे का आदि था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की करवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा ।