हज-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई
हज-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 यानी 1448 हिजरी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का ऐलान किया है। अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी पाली जिला इकाई उपाध्यक्ष आफाक शेख ने बताया कि कमेटी द्वारा जारी सर्कुलर में साफ किया गया है कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक है। डिजिटल कुर्रा 30 जुलाई 2026, सुबह 11:00 बजे से निकाला जाएगा। इसका लाइव प्रसारण हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। सचिव साबिर मोहम्मद सागर मारवाड़ जंक्शन ने बताया कि अग्रिम हज राशि जमा चयनित हाजियों को ₹1,52,300 की अग्रिम राशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। केशियर अनवर पठान ने बताया कि हज कमेटी ने सभी इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in पर किए जा सकते हैं।