पुरुषोतम मास में धार्मिक मनोरथ
पुरुषोतम मास में धार्मिक मनोरथ
पाली /पुरुषोतम मास में बड़ी ब्रह्मपुरी में बूढा बापू महादेव मंदिर में एक माह तक महिलाओं द्वारा भगवान की पूजन, भजन यज्ञ व आरती की जा रही हैं। मंदिर में सुबह गुबह 10 बजे से एक बजे तक भगवान दामोदर की पूजा और हवन होते हैं उसमे भक्ति भाव से सम्मलित महिलाओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। पंडित रमेश व्यास ने मंत्रोचार से पूजन हवन सम्पन्न करवाते हैं।दोपहर मे 4 बजे से 5 बजे तक भजन बडी बहह्मपुरी महिला मण्डल द्वारा मजन होते है। शाम की आरती के बाद 5 बजे से 10.30 तक भगवान के भजन आरती सोनी महिला मंडल द्वारा किया जाता हैं। भगवान की आरती के बाद शयन करवाया जाता हैं। पूरे अधिकमास में अगली आवामस्या तक प्रतिदिन दामोदर भगवान का दैनिक कार्यक्रम विधि विधान से किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में कमला सोनी हेमा सोनी उषा सोनी मन्जु सोनी मायावैष्णव संगीता सोनी नीमा सोनी मीना सोनी कल्पना सोनी आचार्य मिनासी जसोदा दवे आदि भवना से मनोरथ में हिस्सा ले रही हैं।