85 वर्षीय भबुतमल जैन को घर जाकर सौंपा 69.ए का पट्टा*

85 वर्षीय भबुतमल जैन को घर जाकर सौंपा 69.ए का पट्टा*

*सफलता की कहानी*

*85 वर्षीय भबुतमल जैन को घर जाकर सौंपा 69.ए का पट्टा*
*खुशी से व्यवसायिक ने बकाया नगरीय विकास कर 3.50 लाख का दिया चौक*

पाली, 09 जुलाई। नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में 85 वर्षीय भबुतमल जैन को वर्षों बाद उनके घर जाकर 69-ए का पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए अपने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का 3.50 लाख रुपये का बकाया नगर विकास कर भी जमा कराया।

नगर पालिका तखतगढ़ के अनुसार भबुतमल पुत्र विरचंद जैन निवासी ढांकी गली, तखतगढ़ ने 69-ए के पट्टे के लिए आवेदन किया था। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई 2026 को पट्टा जारी किया गया। जब यह जानकारी मिली कि वृद्धावस्था एवं खराब स्वास्थ्य के कारण वे शिविर में उपस्थित नहीं हो सकते, तब अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी एवं निर्वतमान उपाध्यक्ष मनोज नामा स्वयं उनके निवास पहुंचे और पट्टा सुपुर्द किया।

पट्टा प्राप्त करने के बाद  भबुतमल जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अन्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का 3.50 लाख रुपये का बकाया नगर विकास कर का चेक नगर पालिका को सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।