रुबीना खान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव नियुक्त
रुबीना खान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव नियुक्त
महिला कांग्रेस में बालोतरा जिले की प्रभारी भी नियुक्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के आदेशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने जोधपुर से रुबीना खान को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया ।
रुबीना खान को ये जिम्मेदारी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और वफादारी को देखते हुई दी गई।
रुबीना खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हमारे आदर्श अशोक गहलोत साहब के आशीर्वाद से उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई ।
आमजन के न्याय और अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।
इसी के साथ महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से रुबीना खान को बालोतरा जिले का प्रभारी नियुक्त किया । इन जिम्मेदारियो के लिए रुबीना खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और सभी रुबीना खान को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।