राज्यपाल  बागडे रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे*

राज्यपाल  बागडे रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे*
राज्यपाल  बागडे रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे*
*-विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में करेंगे सहभागिता*
जोधपुर, 25 जुलाई। राज्यपाल  हरिभाउ बागडे रविवार, 26 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से भी भेंट करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल बागडे रविवार प्रातः 8.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 8.40 बजे रावटी रोड स्थित वन चौकी, घोड़ा घाटी, मेहरानगढ़ रोड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 8.55 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रातः 9 बजे से 10.15 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
*गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत*
राज्यपाल इसके उपरांत प्रातः 10.30 बजे गांधी मैदान, सरदारपुरा पहुंचेंगे, जहां वे प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक एक स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे प्रातः 11.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा प्रातः 11.50 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।