शिक्षक संघ अंबेडकर के कोषाध्यक्ष बनें हरीश सुवासिया
शिक्षक संघ अंबेडकर के कोषाध्यक्ष बनें हरीश सुवासिया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
देवली कलां (रायपुर) राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला ब्यावर के आम चुनावों में जिला कोषाध्यक्ष पद पर देवली कलां के हरीश सुवासिया निर्वाचित हुए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुवासिया पूर्व में रेसला, डूंगरपुर,ब्यावर के पदाधिकारी रहे हैं। वर्तमान में करमावास मालियान में हिंदी व्याख्याता हैं।
जिला कार्यकारिणी को लेकर केली देवी सांखला राउप्रावि सूरजपोल गेट में बैठक हुई। इसमें ब्यावर जिला कार्यकारिणी के चुनावों में राजनारायण बाकोलिया जिलाध्यक्ष कमल किशोर देतवाल महामंत्री और नेमीचंद नवल को सभाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश पर्यवेक्षक अतुल गिर्वा, ओमप्रकाश सिंहमार तथा निर्वाचन अधिकारी प्रभाकर भारती,चेलाराम कुलदीप के सानिध्य और सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए।