नशा मुक्ति एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित
एकदिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित 100लोगों ने लिया लाभ रानी /बिजोवा गांव में भगवान महावीर गौशाला परिसर में आस्था आयुर्वेद एवं नशा मुक्ति क्लीनिक के तत्वाधान में एकदिवसीय परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को आयोजित हुआ । कवि युगराज जैन एवं मुकेश पालरेचा ने बताया कि शिविर में डॉक्टर त्रिलोक प्रतिहार एवं डॉक्टर राहुल कुमार के सानिध्य में निशुल्क नशा मुक्ति एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 ग्रामीणों ने भाग लेकर लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित आयुर्वेद चिकित्सकों मे डॉ त्रिलोक प्रतिहार ने नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि नशे की लत छोड़ने के लिए दवाइयो के साथ-साथ व्यक्ति का दृढ़ संकल्प और मजबूत मनोबल भी आवश्यक है उन्होंने बताया की इच्छा शक्ति मजबूत होने पर ही उपचार का पूरा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। कवि युगराज जैन वमुकेश पालरेचा में बताया कि 40 लोगों को नशा मुक्ति हेतु निशुल्क औषधीय प्रदान की गई इसके अलावा 40 बवासीर ,मस्से से पीड़ित लोगों का भी परीक्षण एवं उपचार किया गया ,गठिया ,जोड़ों से ग्रसित एवं त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को भी चिकित्सीय परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां दी गई। सहयोगीयो मेगौशाला के व्यवस्थापक कमलेश कुमार रावल,नीरू बुनकर प्रभु राम सिरवी, महेंद्रसिंह राजपुरोहित , रुपाराम देवासी, प्रकाशगर्ग भी मौजूद रहे