हज यात्रा से लौटने पर हाजियों का किया भव्य स्वागत

हज यात्रा से लौटने पर हाजियों का किया भव्य स्वागत

हज यात्रा से लौटने पर हाजियों का किया भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मक्का मदीना की  पवित्र हज यात्रा कर लौटने वाले हाजियों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
हज 2026 के मुकद्दस सफर से लौटे शहर के जनाब हाजी अब्दुल रज्जाक कुरैशी एवं उनकी बेगम गुलशन बानो व हाजी मोहम्मद इकबाल छीपा का सोजत आगमन पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाजबंधुओं द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। हाजी कुरैशी का शहर पहुंचने पर गरीब नवाज चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जुलूस के रूप में गरीब नवाज चौक से उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। वहीं इकबाल छीपा का जैतारणिया दरवाजा पर भव्य स्वागत कर उनके निवास पर ले जाया गया।


पूरे मार्ग में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी तथा हज की पवित्र यात्रा पूर्ण कर लौटने पर शुभकामनाएं अर्पित कीं। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने भी हाजियों का स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की दुआ की। हाजियों ने हज यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सभी का प्रेम, सम्मान और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गय्यूर कुरैशी, बाबू कुरैशी, बरकत कुरैशी,  अब्दुल कयूम कुरैशी, ठेकेदार अब्दुल वहाब, हुसैन शेख यूनूस छीपा,  समाजसेवी यूसुफ रजा खान, लतीफ कुरैशी, सैयद कुरैशी, फरीद भाई छीपा, एडवोकेट अमीर खान सिलावट, ठेकेदार मोहम्मद रिजवान खताई, नासिर सिलावट, यासीन छीपा, युवा नेता जावेद सिलावट, इरशाद सिलावट फिरोज छीपा, साबिर छीपा रमजान छीपा मोहम्मद अयूब छीपा, सद्दीक गौरी, कालू बा छीपा, अफजल छीपा, अबरार सिलावट, मोहम्मद इंसाफ, मोहम्मद बसीर कुरैशी, मोहम्मद रफीक सिपाही, इरफान अहमद शेख आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।