अच्छी पहल की चहुंओर सराहना  सामूहिक विवाह बचत से गौ माता को हरा चारा वितरण 

अच्छी पहल की चहुंओर सराहना   सामूहिक विवाह बचत से गौ माता को हरा चारा वितरण 

अच्छी पहल की चहुंओर सराहना 

सामूहिक विवाह बचत से गौ माता को हरा चारा वितरण 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सर्व हिंदू समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 21 फरवरी 2026 को 17 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सोजत सेवा मण्डल की सोजत वाटिका में किया गया था। विवाह खर्च पश्चात् दो लाख तेरह हजार तीन सौ रुपए की बचत हुई। भीषण गर्मी को देखते हुए विवाह की बचत राशि का गायों को हरा चारा वितरण करने का निर्णय लिया गया। सोजत स्थित श्री केवल अपरोक्ष आश्रम में मीटिंग बुलाकर महामंडलेश्वर स्वामी श्री चेतन गिरी जी महाराज,आचार्य डॉ ओमजी महाराज, के आदेश से पाली जिला अध्यक्ष माली समाज ताराचंद सैनी, मोंटू भाई बिस्सा और नरपत राज जी सोलंकी सोजत वाले को समिति द्वारा राशि सौपुर्द की गई। जिला अध्यक्ष टांक और सर्व हिंदू समाज सेवा समिति के पदाधिकारीगणो के सहयोग से पिछले छह दिन से गौ शालाओ एवं राह चलती, असहाय गौ माता को हरा चारा रोज़ाना गांव गांव ढाणी ढाणी में वितरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज महामंडलेश्वर श्री डॉ ओम जी आचार्य के सानिध्य में भगवा ध्वज बताकर पिकअप गाड़ी श्री सिद्ध जोड भैरु मंदिर श्री गोविन्द गिरी आश्रम,चामड़ियाक, बुटेलाव,लुडांवास की ओर रवाना की गई। जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि गिरधारी जयपाल ने दी।