वन्दे गंगा जल संरक्षण के तहत 29 व 30 मई को कार्यक्रम आयोजित होंगे*

*’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान*

*29 व 30 मई को कार्यक्रम आयोजित होंगे*

पाली, 28 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 29 व 30 मई को जिले में विभिन्न जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 5 जून 2026 तक संचालित होगा। 

शुक्रवार 29 मई को प्राचीन तालाब, जोहड़ इत्यादि की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य ग्राम के सभी जल स्त्रोतो की मैपिगं, साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य सोख्ता गडढो की साफ-सफाई का कार्य गांवों के मुख्य मार्गो, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य राजीविका के ग्राम संगठन एवं सी.एल.एफ, कार्यालयों में स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा

इसी प्रकार शनिवार 30 मई को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 एवं 2. 2 अन्तर्गत पूर्ण हुए कार्यो का अवलोकन / लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एव 2.3 अतं गर्त नवीन कार्यो की स्वीकृति / प्रारम्भ करना, औरण / चारागाहों का चिन्हीकरण, पौधारोपण कार्यों / घास बुआई कार्यों की अग्रिम तैयारी, बीज बैंको में गतिविधियों का क्रियान्वयन हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जल चौपाल (अभियान अंतर्गत निर्मित एवं नवीन प्रस्तावित जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यों पर चर्चा), विभागीय योजनाओं के इन्द्राज से शेष रहे कार्यों का प्राथमिकता से जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इन्द्राज  करना, तथा देवस्थान मंदिरों एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती होगी।