अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोजत इकाई द्वारा नवीन विद्यार्थियों का स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोजत इकाई द्वारा नवीन विद्यार्थियों का स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सोजत इकाई द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोजत में प्रवेश लेने वाले नवीन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, छात्रहित कार्यों तथा विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में सोजत जिला संयोजक श्री हितेश राठौड़, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक श्री निखिल मेवाड़ा, सोजत भाग संयोजक श्री हितेश सोलंकी, नगरमंत्री सुश्री सानिया बानो, श्री राहुल राजपुरोहित, श्री राहुल वैष्णव एवं सुश्री कुमकुम वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सुश्री कुमकुम वैष्णव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालयीन जीवन में सक्रिय सहभागिता, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यार्थियों ने परिषद द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की तथा महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने का संकल्प लिया।