स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जीवन में स्थान दें : सत्तूसिंह भाटी

स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जीवन में स्थान दें : सत्तूसिंह भाटी

स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जीवन में स्थान दें : सत्तूसिंह भाटी 

भाटी सेवानिवृत्त के बाद लगातार उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं : लखावत 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्वस्थ रहने के लिए खेलों को जीवन में स्थान दें नियमित खेलने से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और चिंता दूर होती है उक्त उद्गार शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक व पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी ने पेंशनर समाज भवन में अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर्स को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मानवीय गुणों का विकास होता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि भाटी सेवानिवृत्त के बाद लगातार उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि भाटी पेंशनर समाज के स्तंभ है हर कार्य में अग्रणी रहकर पेंशनरों की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में चेतन व्यास, शायर कवि अब्दुल समद राही, फौजी अशोक सेन, डॉ रशीद गौरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सत्तूसिंह भाटी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

संचालन संस्था सचिव डॉ रामस्वरूप भटनागर ने किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज द्वारा भाटी का साफा व फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और मोमेंटो प्रदान किया। शबनम साहित्य समिति के अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने भी भाटी का साफा व मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शंकर लाल पारीक, महेंद्र माथुर, मोहम्मद यासीन खरादी, नवीन गुप्ता, महिपाल सिंह भाटी, धीरज गुप्ता, एडवोकेट जुगल किशोर दवे ईश्वर दास पुरुषवाणी, शिवलाल जोशी, झूमर लाल गर्ग, कम्पाउन्डर मोहनलाल चौधरी, कैलाश दान चारण आदि कई गणमान्य जन और पेंशनर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में महिपाल सिंह भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई।