सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने एक ओर होनहार बिटिया को दिया फीस का चेक
सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने एक ओर होनहार बिटिया को दिया फीस का चेक
पाली। सरगरा एज्युकेशन सोसायटी पाली द्वारा रविवार को समाज की एक ओर होनहार बालिका को बीएसटीसी सेकेंड ईयर की फीस का चेक दिया।
सोसायटी के अध्यक्ष डीआर सागर ने बताया कि सरगरा समाज द्वारा संचालित सरगरा एज्युकेशन सोसायटी शिक्षा के लिए समर्पित है और समाज का कोई भी विद्यार्थी फीस के अभाव में शिक्षा से वंचित नही रहे इस लिए सरगरा एज्युकेशन सोसायटी का गठन किया गया है जिसका खर्चा सोसायटी अपने सदस्यों की खरी कमाई से चलाती है और बिना ब्याज जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को फीस राशि डायरेक्ट संस्था के नाम जारी करती है।
संस्था के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार कच्छवाह ने बताया कि रविवार को पाली जिले की एक होनहार बालिका को बीएसटीसी सेकेंड ईयर की फीस के लिए संस्था द्वारा 16555 रुपये की राशि का चेक बालिका को प्रदान किया गया।
सोसायटी के सचिव कन्हैयालाल चौहान ने बताया कि अब तक संस्था कई बच्चो व अभिवावकों को बिना ब्याज फीस राशि का भुगतान किया है काफी विद्यार्थियों ने फीस राशि का भुगतान भी डायरेक्ट संस्था के खाते में कर दिया है। उन्होंने संस्था से जुड़े पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से केवल संस्था के सदस्यों से प्राप्त सदस्यता राशि से ही होनहार बच्चो को बिना ब्याज आर्थिक सहायता कर रही है उन्होंने समाज के ज्यादा से ज्यादा नागरिको को सोसायटी से जुड़कर इस शिक्षा कोष के लिए मदद का आव्हान किया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान बाबूलाल चौहान और जितेन्द्र कच्छवाह भी मौजूद रहे।