शहर में 22 को जलापूर्ति रहेगी बाधित
शहर में 22 को जलापूर्ति रहेगी बाधित जोधपुर / शहर में 22 जुलाई को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि ग्रीष्म ऋतू हेतु जल भंडारण एवं विद्युत व्यवधान के दृष्टिगत तथा जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के आवश्यक रख रखाव व सफाई हेतु 22 जुलाई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी
जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में दिनांक 22 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति दि 23 जुलाई को तथा 23 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 24 जुलाई को की जावेगी।
झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में दिनांक 22 जुलाई को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 23 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 24 जुलाई को एवं 24जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 25 जुलाई को होगी।